नौगढ़ क्षेत्र में कई स्थानों पर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की मनाई गई पुण्यतिथि, जानिए बाबा साहेब के विचार

(मदन मोहन)चंदौली : डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर एक समाज सुधारक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, लेखक, बहुभाषाविद, मुखर वक्ता, विद्वान और धर्मों के विचारक थे. उनका जन्म वर्ष 1891 में महू, मध्य प्रांत (अब मध्य प्रदेश) में हुआ था. वह संविधान निर्माण की मसौदा समिति के अध्यक्ष थे. उन्हें ‘भारतीय संविधान का जनक’ माना जाता है और वह भारत के पहले कानून मंत्री थे. 6 दिसंबर, 1956 को उनका निधन हो गया था. चैत्य भूमि मुंबई में स्थित भीमराव अंबेडकर का स्मारक बना हुआ है क्रम में प्रत्येक वर्ष 6 दिसंबर को बड़े ही श्रद्धा भाव से लोग डॉ भीमराव अंबेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस मानते हैं इस दिन को लोग बाबा साहब के स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा उनके विचारों पर अनुचरण करने की कल्पना करते हैं इसी क्रम में जनपद चंदौली के नौगढ़ तहसील अंतर्गत तेंदुआ अंबेडकर पार्क में तथा नौगढ़ मार्केट में निर्वाण दिवस मनाया गया । इस श्रद्धांजलि समझ में, जिला पंचायत सदस्य आजाद अंसारी रामअशीष गौतम ,राजेंद्र यादव,बुल्लू कुमार,राजेश कुमार,पवन कुमार गौतम,पन्नालाल भारती, डॉक्टर लालता अनिल यदुवंशी और नौगढ़ में थाना अध्यक्ष नवगढ़ कृपेंद्र कुमार अवधेश सिंह हंस लाल डॉक्टर सी सिंह चौहान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नवगढ़ दीपक गुप्ता सहित अन्य काफी लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

ये भी पढ़िए