दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में महिला सम्बन्धी अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-928/2024 धारा-376, 323, 504, 506, 406 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुशील कुमार उर्फ बबलू पुत्र सनोज कुमार निवासी जवाहर नगर कालोनी बरईपुर सारनाथ वार्ड नम्बर 44 थाना सारनाथ जनपद वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

ये भी पढ़िए