म्योरपुर में हुआ 21 वीं अन्तर्राज्जीय वालीबाल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

(अजीत कुमार)
मो० नंबर 9451050113

म्योरपुर-सोनभद्र। स्थानीय खेल मैदान पर सोमवार को आदर्श वालीबाल क्लब के तत्वावधान में 21वीं अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र प्रताप सिंह,ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल,पूर्व ब्लाक प्रमुख पन्नालाल जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में अतिथियों ने मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में आए अतिथियों को आयोजकों द्वारा बैच लगाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों बेहतर रहता हैं।

युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों में हार जीत लगी रहती है और बार-बार हारने से ही जीत का रास्ता खुलता है। कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लेनी चाहिए। इस दौरान दीपक सिंह, रामदेव तिवारी ,हरि सिंह, गणेश जायसवाल ,अमरकेश सिंह, दिनेश गुप्ता, आदर्श वालीबाल क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, अवध नारायण यादव,पंकज सिंह, ऋतुराज सिंह, ऋतिक केसरी, आदित्य प्रकाश, आकाश केसरी, सुधांशु जायसवाल, मनोज अग्रहरि ,अजय अग्रहरि, दीपू जायसवाल, मनीष, समर सिंह, हृदय नारायण सिंह, बृज बिहारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच आदर्श वालीबाल क्लब म्योरपुर तथा एटीएस क्लब दुद्धी के बीच खेला गया जिसमें म्योरपुर की टीम दुद्धी को 2-0 के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

ये भी पढ़िए