सोनभद्र : प्राथमिक विद्यालय चकौली में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए.आर.पी.डॉ मिथिलेश द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि शिक्षक संकुल श्री नर्वदेश्वर प्रसाद पाठक द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पूजन किया गया तत्पश्चात बच्चों द्वारा स्वागत गीत तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

ए.आर.पी.डॉ मिथिलेश द्विवेदी द्वारा विद्यालय के निपुण बच्चों, सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक श्री कृष्णानंद मिश्र द्वारा किया गया और श्री ओमकार नाथ द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, प्रा0वि0नोनी के प्रधानाध्यापक श्री विभूति नारायण सिंह, स0अ0राजेश कुमार, व विद्यालय के समस्त स्टाफ तथा बच्चों के अभिभावक श्री ज्वाला प्रसाद शुक्ल समेत अन्य ग्रामीण जन कार्यक्रम में उपस्थित रह कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया और विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

