म्योरपुर वन रेंज परिसर में लगी आग घरों तक पहुंची,फायर ब्रिगेड की मदद से पाया गया काबू

अजीत कुमार

म्योरपुर,सोनभद्र(अजीत कुमार)। म्योरपुर रेंज परिसर में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।तेज हवा के चलते धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आगे बढ़ते हुए आसपास के घरों तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

पुलिस ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली।थोड़ी देर बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग की चपेट में आने से बगल के काश्तकार के कई फलदार और इमारती पेड़ पौधे जल गये।वन रेंज परिसर में आग कैसे लगी क्षेत्र में ये चर्चा का विषय बना हुआ है।इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी जाबर सिंह ने बताया कि पास में स्थित निजी स्कूल की तरफ से अचानक आग की लपटें आयी जिससे रेंज परिसर के पेड़ पौधों के सुखे पत्तों के जरिए आग फैल गई।

ये भी पढ़िए