तेज रफ्तार ट्रेलर ने पैदल जारही महिला को कुचला, हुई दर्दनाक मौत, चालक फरार, ट्रेलर पुलिस के कब्जे में

सोनभद्र : अनपरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत, डीबुलगंज के समीप बड़ा हादसा घटित हो गया। जिसमें ट्रेलर ने राहगीर महिला को रौंद दिया। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर समीप के सामने रात्रि 9 बजे, तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पर पैदल जा रही एक महिला को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात्रि 9 बजे वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थित डिबुलगंज दुर्गा मंदिर के सामने, मृतका अपनी बहन सुनीता के घर डिबुलगंज पैदल जा रही थी। महिला को, तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही ट्रेलर चालक द्वारा ट्रेलर मौके पर छोड़ कर फरार हो गया, वहीं हादसे के वक़्त राहगीरों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर तत्काल अनपरा पुलिस पहुंच गई। काफी जानकारी करने पर मृतिका की पहचान ज्योति उम्र 34 पत्नी संतोष भारती पुत्र नखडू प्रसाद निवासी पश्चिमी परासी बताई जा रही है। पुलिस ने पीएम के लिए शव को दुद्धी भेज दिया है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, एक महिला सड़क के किनारे पटरी पर चल रही थी। अचानक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

हालांकि ट्रेलर चालक ने ट्रेलर नियंत्रण करने की कोशिश की, लेकिन तब तक ट्रेलर के पहिये के नीचे महिला आ गई। जिससे शरीर के चिथड़े उड़ गए। साथ ही पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है।

ये भी पढ़िए