चकरघट्टा पुलिस के हत्थे चढ़े पांच अंतर्राज्यीय जेवर साफ करने के बहाने ठगी करने वाले अभियुक्त

(मदन मोहन)चंदौली : आभूषण की सफाई के नाम पर महिलाओं को झांसा देकर आभूषणों की ठगी करने वाले गिरोह के 05 अन्तर्राज्यीय सदस्य गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष चकरघट्टा अवधेश नरायण व हमराह को दिनांक 01 जून .2025 को मुखबिर से सूचना मिली ग्राम मझगावा के चौवे इंटर कालेज के पास 05-06 युवक बैठे है जो आभूषणो की सफाई के दौरान धोखाधडी कर असली जेवर से नकली जेवर बदलने की बात कर रहे है तथा कही घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है।
इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चौवे इंटर कालेज के पास पहुंचकर घेराबंदी की कर मौके पर मौजूद 05 युवक भगाने लगे जिनको घेराबंदी कर समय 23.45 बजे गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान क्रमश: 1. दीपक कुमार साह पुत्र उमेश शाह निवासी तुलसीपुर जमनियाँ थाना पर्वत्ता जिला भागलपुर बिहार उम्र करीब 23 वर्ष, 2. राजा कुमार साह पुत्र योगेन्दर शाह निवासी कटैया गौन्ट थाना पिपरा जिला सुपौल बिहार उम्र करीब 19 वर्ष 3. राजा कुमार साह पुत्र अशोक शाह निवासी ग्राम रहटा थाना कुमार खण्ड जिला मधेपुरा बिहार उम्र करीब 23 4. रोहित कुमार साह पुत्र उमेश शाह निवासी तुलसीपुर जमनियाँ थाना पार्वता जिला भागलपुर बिहार उम्र करीब 32 वर्ष 5.कुणाल शाह पुत्र मुनेश्वर शाह निवासी गोविन्दपुर थाना महेश जिला खूट जिला खगडिया बिहार उम्र करीब 33 वर्ष के रूप मे हुयी।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 14 जोडी पायल सफेद धातु, एक जोडी पैजनी सफेद धातु, 65 बिछिया सफेद धातु, 05 बैग जिसमे जेवर सफाई करने के उपकरण व केमिकल (एसिड) व प्लास्टिक के कटोरे व ब्रश, प्लास्टिक के बोतल, प्लेट,सफेद पाउडर, 5 एन्ड्राइड मोबाइल फोन व 3400/-रूपये नगद बरामद किया गया
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय पर मु0अ0सं0 25/2025 धारा 318(4),305(a),317(2),316(2) बी.एन.एस थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली। का अभियोग कर विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय चन्दौली मे पेश करने हेतु रवाना किया गया।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में शामिल थे।

ये भी पढ़िए