नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, किशोरी के साथ रिश्तेदार ने की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सोनभद्र : के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने के प्रयास में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार रामपुर बरकोनिया गांव निवासी पीडिता की चाची ने पुलिस को सोमवार को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि बीते 7 जून को समय करीब-01.30 बजे मेरी बहन की पुत्री उम्र करीब 13 वर्ष के साथ रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के गिरिया गांव निवासी गोविन्द पुत्र राजबली हरिजन द्वारा पुत्री को दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया । पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई ।

पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर और रामपुर बरकोनिया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर मुकदमें मे फरार चल रहे आरोपी गोविंद को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार गोविंद ने पूछताछ में बताया कि मेरे चाची की बहन की लड़की उम्र करीब 13 वर्ष जो मेरे चाची के घर पर रहती है। 7 जून की की रात में लगभग 01.30 बजे मैने उसे खाना माँगने के बहाने उसके पास गया और उसका हाथ पकड़कर एक हाथ से मुहँ दबाकर आंगन से होते हुये घर के पीछे उड़द की खेत में ले जाकर उसके साथ गलत काम करने का प्रयास कर रहा था लेकिन उसकी आवाज सुनकर मेरी चाची आ गयी तब मै वहाँ से भाग गया । फिलहाल पुलिस ने आरोपी को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वही आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में रामपुर बरकोनिया थानध्यक्ष कमल नयन दूबे, उप निरीक्षक सुक्खु राम यादव , हेड कांस्टेबल विक्रम प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल संजय प्रताप सिंह मौजूद रहे

ये भी पढ़िए