अनपरा में सुरक्षा सुपरवाइजर की आत्महत्या,कमरे में फंदे से लटका मिला शव

सोनभद्र : के अनपरा थाना क्षेत्र में स्थित डब्लू आई कालोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक निजी ताप परियोजना में सुरक्षा सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत 45 वर्षीय बनारसी प्रसाद गुप्ता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना बुधवार शाम लगभग 7 बजे की है। काफी देर तक कमरे से कोई जवाब न मिलने पर पत्नी की आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हुए। लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो बनारसी प्रसाद पंखे से रस्सी के फंदे में लटके हुए थे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें फंदे से उतारा और संयुक्त अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा हैं। बनारसी प्रसाद अपने पिता रामाधार गुप्ता के साथ डब्लू आई कालोनी में रहते थे। अनपरा पुलिस में शव को कब्जे मे लेते हुए गुरुवार को उसे पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़िए