अनपरा पुलिस की सतर्कता से शिक्षक को डिजिटल अरेस्टिंग, साइबर ठगी से बचाया गया

सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा डिजिटल अरेस्टिंग/साइबर ठगी से बचाव व इससे सम्बन्धित प्रकरण में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व रोकथाम हेतु अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र श्री अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में अनपरा पुलिस “प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा थाना अनपरा” द्वारा आज समय करीब 08.30 बजे, थाना अनपरा के डीएवी इंटर कॉलेज में गणित के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा पुत्र राम शास्त्री मिश्रा जो ग्राम खालिसपुर चपके थाना जलालपुर जनपद जौनपुर हालपता एटीपी कॉलोनी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 52 वर्ष को साइबर ठगों ने फोन कर ठाणे (मुंबई) के एसपी होने का दावा किया। ठगों ने उन पर अश्लील वीडियो देखने का झूठा आरोप लगाया और व्हाट्सएप पर फर्जी अरेस्ट वारंट, एआई-निर्मित फोटो/वीडियो भेजकर पैसे मांगते हुए धमकियाँ दी। शिक्षक ने डर के तत्काल एचडीएफसी बैंक से 4 लाख रुपये का लोन लिया। बैंक कर्मचारी अनिल और दीपक, जो शिक्षक के पूर्व छात्र हैं, उन्होनें उनकी घबराहट भांपकर मैनेजर अशोक गुप्ता को सूचित किया। उसी समय शिक्षक की बेटी स्मृति मिश्रा ने थाना अनपरा पर फोन चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल सर्विलांस सेल से लोकेशन ट्रेस किया तो मोबाइल फोन शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा उपरोक्त के पास उनके एटीपी कॉलोनी आवास पर पाया, जहां वे ठगों से बात कर रहे थे। पुलिस और बैंक की त्वरित कार्रवाई से शिक्षक का एचडीएफसी व केनरा बैंक खाता सीज कर लाखों रुपये की ठगी रोकी गई। शिक्षक का मोबाइल फॉर्मेट किया गया और इस प्रकार अनपरा पुलिस की सूझबूझ व सतर्कता की वजह से धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा को डिजिटल अरेस्टिंग व साइबर ठगी से बचाया गया। अनपरा पुलिस ने जनता से अनजान कॉल्स पर विश्वास न करने और साइबर ठगी की सूचना तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन 1930 पर देने की अपील की है।

ये भी पढ़िए