करईल के गुजरात कमाने गए युवक का आया शव, मचा कोहराम

(नसीम सिद्दीकी) कोन/सोनभद्र । कोन थाना क्षेत्र के करईल गांव निवासी आशीष कुमार 27 वर्ष पुत्र कामेश्वर शर्मा दो माह पहले ही कमाने गुजरात गया था। जिसका सोमवार की सुबह एम्बुलेंस से गांव में शव पहुंचते ही हड़कंप मच गया। एम्बुलेंस पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की घेराव कर मुआवजा व पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगने लगे।शव एम्बुलेंस को साथ कोई जिम्मेदार लोगों को नहीं आने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता गया,घंटों हंगामा के बाद ग्राम प्रधान व पुलिस पहुंच कर परिजनों समेत ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मुआवजा दिलाने की आश्वासन और काम क्रिया के लिए तत्काल कुछ पैसे देने पर घंटों बाद एम्बुलेंस को छुड़ाया गया व शव का दाह-संस्कार कर दिया गया। जानकारी के अनुसार आशीष कई वर्षों से गुजरात के अहमदाबाद के एक फैक्ट्री में ठीकेदारी प्रथा में का करता था जो दो माह पहले ही घर से गया था कि सोमवार की सुबह शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया आशीष के दो मासूम बच्चे व पत्नी है। ग्राम प्रधान शोभनाथ समेत ग्रामीणों ने कंपनी से बच्चों के भरण-पोषण के लिए मुआवजा की मांग किया है।

ये भी पढ़िए