नौजवानों के साहस और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कांग्रेस अपनी नई जमीन तलाशने के लिए भारी भरकम कमेटी का किया गठन।

(रँगेश सिंह)सोनभद्र। यूपी में आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अपने आप को मजबूती प्रदान करने के लिए जिला और शहर कांग्रेस पदाधिकारियों की एक बड़ी सेना तैयार करने में जुट गई है। इसी के मद्देनजर नए कार्यकर्ताओ को पार्टी से जोड़ा जा रहा है जबकि पुराने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को एक बार फिर से मैदान में उतारा जा रहा है जिससे कांग्रेस नई जमीन तैयार कर जिले में अपनी खो चुकी जमीन को फिर से मजबूत कर रही है।

बरहाल नई कमेटी भारी भरकम तो दिख रही है पर 35 सालों से उत्तर प्रदेश से कांग्रेस जहां अपनी जमीन खो बैठी है वही गठबंधन कांग्रेस की मजबूरी बन गई अब आगे आने वाले दिनों में कांग्रेस अकेले अपने दम पर कितना कुछ कर पाती है यह देखने वाली बात है।

सोनभद्र जिले में आज भारी भरकम जिला और शहर कॉंग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों की शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अध्यक्षता मे राम लीला मैदान रॉबर्ट्सगंज मे सम्पंन हुआ l जिससे मुख्य अतिथि के रूप मे अनिल अमिताभ द्विवेदी मौजूद रहे l विशिष्ट अतिथि के रूप मे कोऑर्डिनेटर डाक्टर राम आधार जोसेफ मौजूद रहे l

इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अमिताभ अनिल द्विवेदी ने कहा की पूरे प्रदेश मे संगठन सृजन अभियान पूरे जोर शोर से चल रहा है l जिला शहर कार्यकारिणी के गठन होते ही संगठन सृजन अभियान का पहला चरण पूर्ण हो चुका है l

जहाँ एक ही मंच पर जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर हम अपनी नेता सोनिया गांधी के मार्गदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे जी के कुशल नेतृत्व मे जननायक राहुल गांधी जी के समाजिक न्याय के सिद्धांतो को समाहित करते हुए एवं प्रियंका गाँधी वाड्रा के उतर प्रदेश मे संगठन सृजन के स्वप्न को पूर्ण करते हुए हम एक सशक्त संगठन का निर्माण करेंगे ।

सभी पदाधिकारियों को उनके कार्य और जिम्मेदारीयो को शपथ दिलाकर यह संकल्प दिलाया गया की आज भाजपा शासन काल मे जिस तरीके से समाज मे नफरत फैलाई जा रही है I संविधान को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है l ऐसे दौर मे कॉंग्रेस पार्टी की विचारधारा और गांधी वादी सिद्धांतो को अपनाकर ही हम लडेगे ।

कोआर्डिनेटर डाक्टर राम आधार जोसेफ ने आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह मे कहा वरिष्ठ नेताओ के मार्गदर्शन मे कार्य करेंगे और उनके अनुभवों का लाभ लेते हुए जमीन पर एक सशक्त संगठन का निर्माण करेंगे l कॉंग्रेस के सभी फ्रंटल, विभाग, एवं प्रकोष्ठौ को भी मजबूती के लिए बेहतर दिशा निर्देश जारी किया गया lएवं उनके जिम्मेदारीयो से अवगत कराया जाएगा।

सबसे बुजुर्ग वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व पीसीसी उत्तर प्रदेश ईश्वरी नारायण सिंह हम संकल्पित है की आगामी 15 अगस्त तक हम बूथ स्तर तक कमेटिया गठित कर मजबूत और जमीनी संगठन का निर्माण करेंगे l आने वाले पंचायत चुनाव मे हम पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे l
बीजेपी सरकार से जनता बेहाल है, महंगाई, बेरोजगारी किसानो, मजदूरों के मुद्दों पर सरकार खामोश है, इन सब मुद्दों पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा l

जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा की कहा की बीजेपी सरकार बौखलाहट मे है, जनता की समस्याएं लगतार बढ़ रही है l जननायक राहुल जी के समाजिक न्याय के नारे से बीजेपी की निंद हराम हो गया है l आने वाले चुनाव में हम उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे और अपनी कोई जमीन को वापस लाएंगे।

शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा की शहर मे जल निकासी ,जल जमाव से जनता बेहाल है, सडक नाली की समस्याओं से जनता जुझ रही है,इन सब मुद्दों पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी और ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी ने कहा की बीजेपी सरकार बौखलाहट मे है, जनता की समस्याएं लगतार बढ़ रही है l जननायक राहुल जी के समाजिक न्याय के नारे से बीजेपी की निंद हराम हो गया है l

उक्त मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडे, जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा, सेवा दल जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक, महिला कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे, राघवेन्द्र नारायण, राजबाली पांडे, दयाशंकर पांडे शारद पनिका, विनोद तिवारी, अवधेश सिंह, बृजेश तिवारी, राकेश मिश्रा राघवेन्द्र नारायण, जियुत मौर्य, समय लाल खरवार, गंभीरा प्रसाद, ओम प्रकाश पटेल, संदीप गुप्ता, ज्योति दुबे, राजेश त्रिपाठी, मोहन बियार, राहुल पटेल, प्रदीप सिंह, संगीता श्रीवास्तव, सुनीता तिवारी ,आशीष सिंह, प्रदीप चौबे, प्रांजल श्रीवास्तव, विशिष्ट चौबे, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे l

ये भी पढ़िए