अनपरा में नवीन आईटीआई कालेज की मांग, भाजपा नेता ने व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विभाग एवं उद्यमशीलता विभाग को लिखा पत्र

सोनभद्र/अनपरा : उत्तर प्रदेश सरकार के जनप्रिय योजनाओं एवं विकास कार्यों से उत्तर प्रदेश नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है उसी क्रम में उत्तर प्रदेश की उर्जाधानी के रूप में जाने विख्यात जनपद सोनभद्र जहाँ दर्जनों शासकीय एवं निजी औद्योगिक इकाइयां स्थापित है जहां स्थानियजनों के साथ विभिन्न जनपदों एवं राज्यों के लोग निवास करते हैं जहाँ युवाओं के उत्थान के साथ औद्योगिक विकाश एवं पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं परंतु अपर्याप्त संसाधन एवं कौशल विकास के आभाव में यहाँ के  युवा पीढ़ी के साथ आदिवासी जंगल पहाड़ में निवास करने वाले लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है विगत दिनों उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व्यवसायिक शिक्षा के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित के कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को मुख्य धारा में लाने हेतु प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर नवीन आईटीआई कालेज स्थापित किये जाने का पहल प्रारंभ किया गया

जिसमें औद्योगिक परिक्षेत्र नगर पंचायत अनपरा में का भी चयन किया गया परन्तु लंबा समय बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा अभी तक भूमि संबंधी कार्यों को भी चयन नहीं किया जा सका है जो कि अत्यंत चिंतनीय है जिससे उर्जान्चल अनपरा परिक्षेत्र जहाँ कई बिजली उत्पादन की इकाइयां एवं कोयले की खदानें यहाँ के लाखों युवा प्रशिक्षण और कौशल के आभाव में मुख्य धारा से वंचित रह जा रहे हैं।
नगर पंचायत अनपरा के प्रस्तावित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अनपरा के सत्र प्रारंभ किये जाने हेतु भूमि आवंटन प्रकिया सम्पन्न होने तक अयस्थायी  कार्यालय के माध्यम से संस्थान के सत्र प्रारम्भ किये जाने हेतु उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।

ये भी पढ़िए