सोनभद्र : जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) श्री बद्रीनाथ सिंह ने अवगत कराया है कि त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली को तैयार कराने, पुनरीक्षण कराने तथा उनको अद्यतन बनाये रखने हेतु अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), सोनभद्र को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पदाभिहित किया जाता है, जो राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0, लखनऊ के पर्यवेक्षण, नियंत्रण और निर्देशन में उ0प्र0 पंचायतराज निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियमावली, 1994 निर्देशों के अनुक्रम में अपने कृत्यो का पालन करेंगे।

