तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पति पत्नी को मारी जोरदार टक्टर, हादसे में पति की मौत , पत्नी गंभीर

(रँगेश सिंह)सोनभद्र : जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला जिससे एक दर्दनाक हादसा हो गया। विंढमगंज थाना क्षेत्र के एनएच-39 मार्ग पर जोरूखाड़ गांव के समीप शाम लगभग 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। विंध्याचल से झारखंड के डाल्टनगंज की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सामने से आ रहे बाइक सवार दंपति (पति पत्नी) को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को दुद्धी सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया पर रास्ते में ही पति ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रहे  बाइक सवार दंपत्ति (पति पत्नी) विकास शर्मा 30 वर्ष पुत्र विश्वनाथ शर्मा तथा उनकी पत्नी पिंकी शर्मा 27 वर्ष निवासी महुली रेलवे स्टेशन इसकी चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायलों को तत्काल अपनी ही गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दंपति की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वही एंबुलेंस से जिला अस्पताल जाते समय विकास शर्मा की मौत हो गई जिसे तत्काल चोपन सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

ये भी पढ़िए