नए थाना प्रभारी ने पत्रकारों से की मुलाकात,कानून व्यवस्था मजबूत करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने का दिया भरोसा

सोनभद्र : अनपरा थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने अनपरा थाना परिसर में पत्रकारों के साथ बैठक की। उन्होंने क्षेत्र में जनता के साथ बेहतर समन्वय कर सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाने का संकल्प लिया।

थाना प्रभारी ने कहा कि कानून प्रक्रिया के तहत हर पीड़ित को न्याय दिलाना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने आम जनता की समस्याओं की सुनवाई और त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता बताई।

थानाप्रभारी बृजेश सिंह ने सामाजिक समरसता कायम करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस और पत्रकारों के बीच सामंजस्य बनाए रखने का अनुरोध किया। बैठक में थाना प्रभारी ने सभी पत्रकारों से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया।

उन्होंने क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी बताया। इस अवसर पर थाने का पुलिस स्टाफ और क्षेत्रीय पत्रकार उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए