मई माह तक हर घर में सुनिश्चित हो शुद्ध पेयजल आपूर्ति, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई-जिलाधिकारी
जनपद में पेयजल संबन्धी शिकायतें प्राप्त होने पर सम्बन्धित दोषी के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाई-जिलाधिकारी
हर घर नल जल योजना में 364 राजसव गांवों में पेयजल की नियमित्त आपूर्ति हर घर नल जल योजना से की जाये सुनिश्चित
10 दिवस में हर घर से नल जल योजना में 364 राजस्व गावों में पेयजल आपूर्ति सम्बन्धित समस्यायें की जाये दुरूस्त,
समस्या का निराकरण न होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी कार्यवाही-जिलाधिकारी
सोनभद्र : जनपद में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ एवं शिकायतमुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में हर घर नल जल योजना की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्तर से पेयजल संबंधी शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। जहां कहीं भी पेयजल आपूर्ति में समस्या हो, उसे तत्काल प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी भीषण गर्मी एवं मई माह को ध्यान में रखते हुए सभी ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में निर्बाध, नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाये, पेयजल आपूर्ति केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक घर तक वास्तविक रूप से पानी पहुंचना सुनिश्चित किया जाये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी माध्यम से पेयजल आपूर्ति में लापरवाही की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी हर घर नल योजना के अन्तर्गत जिन 364 राजस्व गांवों में पेयजल की आपूर्ति हेतु जल जीवन मिशन द्वारा सुची उपलब्ध करायी गयी है उन सभी राजस्व गावों में हर घर नल जल योजना के तहत जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाये यदि किसी प्रकार की समस्या होतो उसका निराकरण 10 दिवस के अन्दर निराकरण कर लिया जाये, निराकरण न किये जाने के स्थिति में सम्बन्धित दोषि के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही की जायेगी, 364 राजस्व गावों में हर घर नल जल योजना के माध्यम से जल आपूर्ति किये जाने की सूची प्राप्त हुई है उन राजस्व गांवों टैंकर के माध्यम से जल आपूर्ति न की जाये,


