सोनभद्र पुलिस की पहल: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

साइबर अपराधों से बचाव और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति ग्रामीणों व छात्राओं को किया गया जागरूक

सोनभद्र :  उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति 5.0’का दूसरा चरण पूरे उत्साह के साथ संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को उनके अधिकारों और सुरक्षा तंत्र के प्रति सशक्त बनाना रहा।

विभिन्न स्थलों पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन

जनपद के विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और ग्राम सभाओं में पुलिस की ‘मिशन शक्ति’ टीमों ने पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान महिलाओं से संबंधित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे। लिंगानुपात और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना, बाल विवाह जैसी कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाना। गुड टच-बैड टच और आत्मरक्षा “Self-Defense” के बुनियादी तरीके सिखाना और शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता।

साइबर फ्रॉड से बचने की दी गई सलाह आज के डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस टीमों ने विशेष सत्र आयोजित किए। महिलाओं को सचेत किया गया कि वे अनजान नंबरों से आए कॉल या लिंक पर क्लिक न करें। बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के लिए OTP साझा न करने और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।

इन हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत लें सहायता पुलिस ने जनमानस से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति या उत्पीड़न की दशा में निम्नलिखित सरकारी हेल्पलाइन नंबरों का निर्भीक होकर उपयोग करें पुलिस अधीक्षक का संदेश “मिशन शक्ति 5.0 के माध्यम से हमारा लक्ष्य जिले की हर महिला और बालिका को यह अहसास कराना है कि पुलिस सदैव उनके साथ है। जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है।

ये भी पढ़िए