(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच – 39 तहसील तिराहे पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष दीपक शाह के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल एवं असम में भाजपा की अभूतपूर्व विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर सायंकाल भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखा – आतिशबाजी, ढोल – नगाड़ा के बीच भाजपा का झंडा लेकर मुंह मीठा कराते हुए जीत का जश्न के साथ संकट मोचन चौराहे तक पहुँचे । इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा एडवोकेट,जिलामंत्री मनोजसिंह, विकास मधेसिया,सभासद सुमित सोनी, धनंजय रावत, धीरज जायसवाल, प्रेम नारायण सिंह, दिलीप पांडे एडवोकेट, मनीष कुमार जायसवाल पीयूष कुमार कसेरा सत्यम् कश्यप आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

