चोरी की बाइक के साथ बलिया का युवक गिरफ्तार, चोपन पुलिस को मिली सफलता

चोपन/सोनभद्र : जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन में थाना चोपन पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी की टीम ने विकासनगर कोठा टोला मोहल्ला के पास ओबरा रोड से एक संदिग्ध युवक को रोका। पूछताछ और जांच के दौरान पता चला कि युवक के पास मौजूद मोटरसाइकिल चोरी की है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान प्रिंस कुमार (20 वर्ष), पुत्र कौशल कुमार, निवासी ग्राम सरकण्डा, थाना मनियर, जनपद बलिया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई होंडा HF Deluxe नंबर JH03L 8729 बरामद की है।

कानूनी कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक चोपन, अखिलेश मिश्रा ने बताया कि उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0163/2026 के तहत धारा 303(2) व 317(2) BNS के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही पूरी की गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
“जनपद में चोरी और लूट जैसी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वांछितों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस टीम में शामिल रहे: उ0नि0 घनश्याम तिवारी (चौकी प्रभारी डाला) हे0का0 छोटेलाल, हे0का0 राम सिंह, का0 गोविन्द कुमार शामिल रहे।

ये भी पढ़िए