वृद्धाश्रम में कैम्प लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र परख संस्था द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम दुद्धी सोनभद्र में वृद्ध आश्रम की संचालिका सविता सिंह के द्वारा वृद्ध आश्रम में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के मद्देनजर स्वास्थ कैंप लगवाया गया। जिसमें विभा हॉस्पिटल के सुनील कुमार द्वारा वृद्धों का हेल्थ चेकअप ब्लड जांच में शुगर, बीपी आदि की जांच और मल्टी विटामिन इंजेक्शन एवम् एन एस, डी एन एस आदि चढ़ाने का कार्य किया गया। जिसमें नर्स अंजली स्टाफ वीर सिंह , सरिता देवी आदि सम्मिलित रहे। वृद्धो के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर संस्था एवं प्रबुद्ध जनों ने प्रशंसा किया है।

ये भी पढ़िए