सोनभद्र: शक्तिनगर पुलिस का अवैध शराब के विरुद्ध प्रहार, 3 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और बीयर बरामद

शक्तिनगर/सोनभद्र। जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों और शराब के विरुद्ध अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई है।
क्या है पूरा मामला?
शक्तिनगर थाना अंतर्गत बीना चौकी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं। इस पर प्रभारी चौकी बीना उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी की।

  1. पहली कार्रवाई: पुलिस ने बरवानी निवासी रामलल्लू (55 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके पास से 28 पाउच देशी शराब (ब्लू लाइम) बरामद हुई।
  2. दूसरी कार्रवाई: पुलिस ने ग्राम अटारी रोड (झारखंड) निवासी दो सगे भाइयों नंदलाल विश्वकर्मा (61 वर्ष) और धर्मेन्द्र कुमार विश्वकर्मा (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उनके पास से कार्ल्सबर्ग, किंगफिशर बीयर के कैन के साथ ही मैजिक मोमेंट्स, इम्पीरियल ब्लू, मैकडॉवेल्स, रॉयल स्टैग और 8 पीएम ब्रांड की कई बोतलें व देशी शराब बरामद की गई। जब्त की गई कुल शराब की मात्रा 7 लीटर 360 मिली बताई जा रही है।
    आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज
    थाना शक्तिनगर पुलिस ने पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
    पुलिस टीम में ये रहे शामिल:
    इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव के साथ हेड कांस्टेबल रामजी, हेड कांस्टेबल निधि और कांस्टेबल सत्यम सरोज शामिल रहे।

ये भी पढ़िए