मिर्जापुर।सन्तनगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने ऐसा खुलासा किया कि चोरों के मंसूबों पर पानी फिर गया। टैम्पो में सफर कर रहे व्यक्ति की रकम चोरी कर फरार हुए दो शातिर युवकों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं, आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकदी और वारदात में प्रयुक्त ऑटो वाहन भी बरामद कर लिया गया।17 जून को शीतलगढ़ पटेहरा खुर्द निवासी चौधरी गौतम ने सन्तनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि टैम्पो में उनका पैसा चोरी हो गया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और चोरों की तलाश में जुट गई। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खुलासे के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी लालगंज की निगरानी में सन्तनगर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों मोहर्रमदीन और अरमान अली को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में घटना से जुड़े अहम तथ्य सामने आए।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 13 हजार रुपये की रकम बरामद की। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो वाहन UP 63 CT 4432 भी जब्त कर लिया गया।

