एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे 10 युवक गिरफ्तारशक्तिनगर पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय भेजे गए सभी आरोपी

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना पुलिस ने एनटीपीसी (NTPC) के प्रतिबंधित क्षेत्र में रात के समय अनधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले 10 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय एवं प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को केऔसुब इकाई, एसएसटीपीएस शक्तिनगर में तैनात आरक्षी/जीडी जितेन्द्र कुमार की तहरीर पर एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश करने के मामले में मुकदमा संख्या 124/2026, धारा 329(3) एवं 189(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
शनिवार को थाना शक्तिनगर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ कैंटीन जाने वाले मार्ग के पास पहुंची, जहां सूचना के आधार पर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद सभी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में अमन गिरी, आशीष रावत, छोटू कुमार, रोशन चन्द्रवंशी, अनुराग कुमार, श्रावण कुमार, अनुप गुप्ता, चन्दू राम, आशीष पटेल तथा संतोष कुमार शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक सदाशिव राय, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार भारती, आरक्षी अमृतलाल एवं आरक्षी उमेश कुमार गौतम शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़िए