मुख्य मार्ग पर राख लदा ट्रेलर पलटा, अनपरा-रेणुकूट मार्ग पर घंटों लगा भीषण जाम

अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा थाना क्षेत्र के KNI पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को राख (फ्लाई ऐश) से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग पर पलट गया। हादसे के बाद अनपरा-रेणुकूट राज्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
जाम में एंबुलेंस, रोडवेज बसों सहित सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंस गए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए ट्रेलर को हटाने की कार्रवाई शुरू कराई।
कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से पलटे ट्रेलर को हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। हादसे में ट्रेलर चालक बाल-बाल बच गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
पुलिस ने बताया कि ट्रेलर हटाने के बाद मार्ग को पूरी तरह सुचारु करा दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़िए