महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर: 31 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शुरू

सिलाई सीखकर बनें आत्मनिर्भर, स्वरोजगार और बैंक ऋण की भी मिलेगी जानकारी


सोनभद्र। ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षित एवं बेरोजगार युवतियों और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इंडियन बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सोनभद्र में 31 दिवसीय निःशुल्क वूमेन्स टेलर (सिलाई) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आरसेटी के निदेशक विशाल खन्ना ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सिलाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के साथ-साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रोजेक्ट तैयार करने, बैंक ऋण के लिए आवेदन करने तथा स्वरोजगार स्थापित करने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी।
18 से 50 वर्ष तक की महिलाएं कर सकती हैं आवेदन
प्रशिक्षण के लिए 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की बेरोजगार युवतियां एवं महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। बीपीएल/SECC-2011 परिवार के सदस्यों तथा दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
यहां करें संपर्क
इच्छुक अभ्यर्थी आरसेटी भवन, सरकारी आईटीआई के पास, लोढ़ी टोल प्लाजा के पश्चिम, लोढ़ी, सोनभद्र में संपर्क कर आवेदन कर सकती हैं।
संपर्क:
📞 9120984244
📞 7992133781
विशेष: निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ सिलाई का हुनर, स्वरोजगार की जानकारी और बैंक ऋण की प्रक्रिया—महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।

ये भी पढ़िए