सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री एवं जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा 7 एवं 8 अगस्त को जनपद के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री 7 अगस्त की शाम 7:45 बजे सर्किट हाउस लोढ़ी पहुंचेंगे। यहां वे जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करने के साथ ही जनपद स्तरीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। 8 अगस्त को प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम प्रातः 8:30 बजे सर्किट हाउस, लोढ़ी पहुंचने से शुरू होगा। इसके बाद सुबह 10:00 बजे ग्राम चाचीकला, कोन पहुंचकर स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। श्रद्धांजलि सभा के बाद प्रभारी मंत्री प्रातः 10:30 बजे चाचीकला से सर्किट हाउस लोढ़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:00 बजे सर्किट हाउस में विश्राम के बाद अपराह्न 3:00 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रभारी मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

