अपना दल एस की जिला मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

(वकील खान)सोनभद्र। अपना दल (एस) की जिला मासिक बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय, सोमनाथ मंदिर, साईं हॉस्पिटल के सामने जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच प्रीति सिंह राजपूत उपस्थित रहीं।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मान सिंह गोंड ने कहा कि जिला मासिक बैठक संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन हित में कार्य करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि प्रीति सिंह राजपूत ने संगठन की एकता को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी विचारों को पहुंचाने का संकल्प लेने की अपील की।
जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) किसान, युवा, महिला और श्रमिक वर्ग के सम्मान, अधिकार एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
उत्कृष्ट बैठक आयोजित करने वाले पदाधिकारी सम्मानित
बैठक में पिछले माह आयोजित कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों को माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। चारों विधानसभाओं में सबसे अच्छी मासिक बैठक आयोजित करने के लिए घोरावल विधानसभा अध्यक्ष रामसूरत पटेल एवं विधानसभा सह प्रभारी/जिला महासचिव राजकुमार बौद्ध को सम्मानित किया गया।
वहीं 12 जुलाई को आयोजित जोन की मासिक बैठक में घोरावल विधानसभा के दक्षिणी जोन शाहगंज की बैठक को उत्कृष्ट पाए जाने पर जोन अध्यक्ष मुन्ना सोनकर एवं जोन प्रभारी/जिला सचिव सतीश पटेल को सम्मानित किया गया। जुलाई माह में मंचों की बैठकों में बेहतर आयोजन के लिए किसान मंच जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह पटेल एवं मंच प्रभारी/जिला सचिव रामधनी पटेल को भी सम्मानित किया गया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुरजीत पटेल, प्रवीण त्रिपाठी, जिला महासचिव राजकुमार बौद्ध, मुकेश पटेल, शिवदत्त दुबे, जिला सचिव श्यामसुंदर पटेल, सतीश पटेल, राकेश पटेल, उदित नारायण पटेल, संजय सोनी, जिला मीडिया सचिव इं. नीरज सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल समेत विभिन्न मंचों के जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए