सोनभद्र। चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोपन थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 11 किलोग्राम कॉपर वायर और घटना में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में चोपन पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान 23 अगस्त को बग्घा नाला स्थित वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे के ओबरा अंडरपास से ओबरा जाने वाली सर्विस लेन पर पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 11 किलो कॉपर वायर बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक बरामद कॉपर वायर थाना चोपन में 22 अगस्त को दर्ज मु0अ0सं0 323/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना का है। घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल UP64V9917 भी पुलिस ने बरामद कर ली।
ये हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शारदा प्रसाद पनिका उर्फ राहुल पनिका (23) निवासी नई बस्ती शांति नगर सेक्टर-10 ओबरा, हाल पता ग्राम परसोई, थाना ओबरा तथा ज्वाला प्रसाद (36) निवासी तेलगुड़वा, थाना चोपन के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को करीब रात 1:15 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दुनिया सिंह, उपनिरीक्षक देवी प्रसाद मिश्र, हेड कांस्टेबल अजय यादव, हेड कांस्टेबल कमल कुमार राव, हेड कांस्टेबल संतोष यादव और हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सरोज शामिल रहे।

