घर से बाजार निकला 13 वर्षीय बालक लापता, पुलिस ने तीन घंटे में खोज निकाला

सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र से लापता हुए 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और स्थानीय लोगों के सहयोग से बालक की तलाश पूरी की। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।
पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को ओबरा क्षेत्र के झरिया नाला निवासी हरिप्रसाद ने सूचना दी कि उनका करीब 13 वर्षीय पुत्र शाम करीब पांच बजे घर से सब्जी लेने के लिए बाजार गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन बालक का कोई पता नहीं चला।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ओबरा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर मु0अ0सं0 180/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू की। प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर बालक की तलाश शुरू की गई।
पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, सर्विलांस के जरिए सुराग जुटाए और स्थानीय लोगों से भी जानकारी हासिल की। पुलिस के अथक प्रयासों से करीब तीन घंटे के भीतर रात आठ बजे बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जयशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल संतोष पटेल, कांस्टेबल प्रवीण कुमार राय और कांस्टेबल राहुल श्रीवास शामिल रहे।
पुलिस की अपील: सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी बालक के गुम होने अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। बच्चों की सुरक्षा और उनकी सकुशल बरामदगी में जनसहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़िए