आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गाय की मौत

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी (सोनभद्र)।कस्बा वार्ड नंबर 2 में बीते शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई। गाय की मौत से पशु स्वामी के परिवार में मातम छा गया।
बताया गया कि वार्ड नंबर 2 निवासी रमल राम की पालतू गाय इन दिनों कई लीटर दूध दे रही थी। बीते शाम अचानक आकाशीय बिजली गिरने से गाय आकाशीय बिजली के चपेट में आ गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
गाय की मौत की जानकारी मिलते ही पशु स्वामी और उनके परिजनों में चिंता और मायूसी छा गई। रमल राम ने संबंधित विभाग से आकाशीय बिजली से हुई गाय की मौत का उचित आकलन कर सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
पशु स्वामी ने घटना की सूचना सभासद सहित पशुपालन विभाग के संबंधित अधिकारियों को भी दे दी है।

ये भी पढ़िए