सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल निर्देशन में की गई।
पुलिस ने बताया कि 28 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोन पुलिस ने मु0अ0सं0 143/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त सियाराम चेरो पुत्र शिवमूरत चेरो, निवासी ग्राम पड़रछ, थाना कोन, जनपद सोनभद्र को उसके घर के पास ग्राम पड़रछ से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया।
अपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोन में मु0अ0सं0 23/2026 के तहत धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध अधिनियम तथा मु0अ0सं0 143/2026 के तहत धारा 3(1) गैंगस्टर अधिनियम में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक हवलदार पाल, हेड कांस्टेबल विनय यादव एवं हेड कांस्टेबल रामप्रवेश, थाना कोन शामिल रहे।

