बीजपुर पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन लोहे के एंगल बरामद

सोनभद्र। बीजपुर थाना पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए लोहे के तीन एंगल बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में बीजपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 95/2026, धारा 303 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त उमेश कुमार पुत्र रामलखन, निवासी ग्राम डोडहर, थाना बीजपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त को 27 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8:49 बजे नकटू-कोड़ार मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी के लोहे के तीन एंगल बरामद हुए। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार उमेश कुमार के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट तथा चोरी, धोखाधड़ी और अन्य धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं। गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सुन्दरम और कांस्टेबल रोहित शामिल रहे।

ये भी पढ़िए