सोनभद्र। थाना चोपन पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को चोपन बैरियर से गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में चोपन पुलिस ने कार्रवाई की।
थाना चोपन में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 324/2026 में धारा 137(2), 64(2)(m), 65(1), 35(3), 127(2) BNS तथा 3/4(2), 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित आरोपी प्रतीक पाण्डेय उर्फ मुकेश पाण्डेय (26) पुत्र मुन्ना पाण्डेय उर्फ विरेन्दर कुमार पाण्डेय, निवासी ग्राम वर्दिया, थाना चोपन को 27 अगस्त 2026 को सुबह 10:10 बजे चोपन बैरियर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार शामिल रहे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।

