जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी सोनभद्र कोतवाली क्षेत्र दुद्धी अंतर्गत दिनांक 28 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार रक्षाबंधन के दिन शक्ति सिंह उम्र 35 वर्ष पुत्र रामदेव गौड़ निवासी पीपरडीह दुद्धी सोनभद्र का ग्राम बाघाडू में बेल के पेड़ से लटकता संदिग्ध स्थिति में जमीन से पैर सटा शव मिलने से गांव में सनसनी मच गई । सूत्रों की माने तो शक्ति सिंह का ग्राम बघाडू में ससुराल है पत्नी प्रभावती देवी पुत्री राम प्रसाद गौड़ निवासी ग्राम बघाडू की बताई जा रहीं। संदिग्ध स्थिति में मौत को लेकर मृतक की माता रजमनिया देवी पत्नी स्वर्गीय रामदेव ने थाना कोतवाली को लिखित तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है । समाचार लिखे जाने तक फॉरेंसिक जांच की टीम व पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी , प्रभारी निरीक्षक दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।

