सराहनीय सेवा पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह को मिला डीजीपी का रजत प्रशंसा चिह्न

सोनभद्र। बेहतर पुलिसिंग एवं पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए जनपद सोनभद्र में तैनात यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिह्न (रजत) प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर प्रदान किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह प्रशंसा चिह्न नागरिक पुलिस, जनपद लखनऊ में तैनाती के दौरान उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं पुलिस सेवा में योगदान के लिए प्रदान किया गया।
समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नवीन अरोड़ा, आईपीएस द्वारा निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह को प्रशंसा चिह्न का प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी प्रशंसा संदेश में कहा गया कि सराहनीय कृत्य एवं पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न (रजत) प्रदान किया जाता है।
उल्लेखनीय है कि इस सम्मान की घोषणा स्वतंत्रता दिवस-2026 पर की गई थी, जिसका विधिवत वितरण समारोह में किया गया। सम्मान मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़िए