अनपरा/सोनभद्र। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने संगठन के विस्तार और श्रमिक हितों को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अनपरा कॉलोनी निवासी देश दीपक मिश्रा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव (State General Secretary) नियुक्त किया है।
संगठन की ओर से 10 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार देश दीपक मिश्रा की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है। पत्र में उन्हें संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने तथा आगामी आदेश तक पद पर कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है।
देश दीपक मिश्रा की नियुक्ति से सोनभद्र समेत पूर्वांचल क्षेत्र के श्रमिकों और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह है। संगठन को उम्मीद है कि उनके अनुभव और सक्रियता से उत्तर प्रदेश में BJMTUC की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी तथा श्रमिकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी।
नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री, मुख्य श्रम आयुक्त भारत सरकार तथा BJMTUC के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

