BJMTUC ने अखंड प्रताप सिंह को सौंपी उत्तर प्रदेश की अहम जिम्मेदारी

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त, तत्काल प्रभाव से संभालेंगे दायित्व

एटा। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए एटा राजा का रामपुर क्षेत्र के नगला धाता निवासी अखंड प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन की ओर से 10 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी दी गई है।
नियुक्ति पत्र के अनुसार अखंड प्रताप सिंह को संगठन की ओर से सौंपे गए कार्यों और दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभानी होगी। नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी बताई गई है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा की ओर से जारी पत्र में संबंधित पदाधिकारियों को भी नियुक्ति की जानकारी भेजी गई है। इसमें प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री, मुख्य श्रम आयुक्त तथा BJMTUC के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को प्रतिलिपि भेजे जाने का उल्लेख है।
अखंड प्रताप सिंह की नियुक्ति से समर्थकों और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से उत्तर प्रदेश में संगठन की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़िए