भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल ने तत्काल प्रभाव से प्रदेश मंत्री पद पर की नियुक्ति
अनपरा, सोनभद्र। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने संगठन के विस्तार और श्रमिक हितों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सोनभद्र के अनपरा निवासी रविन्द्र सिंह को उत्तर प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
BJMTUC के राष्ट्रीय स्तर से जारी नियुक्ति पत्र में रविन्द्र सिंह का पता बजरंग नगर, अनपरा, औरी, सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) दर्ज है। पत्र में कहा गया है कि उन्हें उत्तर प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है और वे संगठन की ओर से सौंपे गए कार्यों एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। नियुक्ति पत्र में स्पष्ट किया गया है कि रविन्द्र सिंह इस पद पर अगले आदेश तक कार्य करते रहेंगे। संगठन ने उनसे श्रमिकों और संगठन से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा सौंपे गए दायित्वों को जिम्मेदारीपूर्वक पूरा करने की अपेक्षा जताई है। इस नियुक्ति की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, मुख्य श्रम आयुक्त भारत सरकार सहित BJMTUC के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।
सोनभद्र से संगठन में बढ़ी भागीदारी
रविन्द्र सिंह की प्रदेश मंत्री के रूप में नियुक्ति से अनपरा और सोनभद्र के श्रमिक एवं सामाजिक संगठनों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय स्तर पर इसे जिले के लिए संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है। इससे पहले भी BJMTUC ने सोनभद्र के अरमान खान को उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। अब रवेंद्र सिंह को प्रदेश मंत्री बनाए जाने से संगठन में सोनभद्र की भागीदारी और मजबूत हुई है।

