अमित कुमार सिंह बने BJMTUC के उत्तर प्रदेश स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी

सोनभद्र। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने अनपरा क्षेत्र के काशी मोड़ निवासी अमित कुमार सिंह को संगठन में उत्तर प्रदेश स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।
10 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में BJMTUC ने अमित कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन द्वारा निर्धारित कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि वह आगामी आदेश तक इस पद पर कार्य करते रहेंगे।
अमित कुमार सिंह की नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के माध्यम से वह मजदूरों एवं श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को संगठन के स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने में योगदान देंगे। अमित कुमार सिंह की नियुक्ति से अनपरा क्षेत्र में संगठन को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़िए