तत्काल प्रभाव से हुई नियुक्ति, संगठन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी
अम्बेडकर नगर। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने अम्बेडकर नगर निवासी अंकित श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश राज्य सचिव नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी और अग्रिम आदेश तक अंकित श्रीवास्तव इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
10 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में अंकित श्रीवास्तव का पता भटौली, अम्बेडकर नगर (उत्तर प्रदेश) दर्ज है। पत्र में उन्हें संगठन द्वारा निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा की ओर से जारी पत्र में नियुक्ति की सूचना संबंधित पदाधिकारियों को भी भेजी गई है। पत्र की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री, मुख्य श्रम आयुक्त तथा BJMTUC के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भेजे जाने का उल्लेख है।
अंकित श्रीवास्तव की नियुक्ति से संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। माना जा रहा है कि प्रदेश सचिव के रूप में वे संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ श्रमिक हितों और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में भूमिका निभाएंगे।

