विक्रांत साही बने BJMTUC के उत्तर प्रदेश मंत्री प्रभारी

तत्काल प्रभाव से मिली नई जिम्मेदारी, संगठन ने जारी किया नियुक्ति पत्र


गोरखपुर। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए गोरखपुर निवासी विक्रांत साही को उत्तर प्रदेश मंत्री प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश शर्मा की ओर से 10 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होने की बात कही गई है।
नियुक्ति पत्र के अनुसार विक्रांत साही, खजुरी बाबू, खजुरी, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) को प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारियां सौंपते हुए उत्तर प्रदेश मंत्री प्रभारी बनाया गया है। उन्हें संगठन द्वारा निर्धारित कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
संगठन ने नियुक्ति की सूचना प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री, मुख्य श्रम आयुक्त भारत सरकार तथा BJMTUC के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी प्रेषित की है।
विक्रांत साही की नियुक्ति से संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है। माना जा रहा है कि नई जिम्मेदारी के साथ वे प्रदेश में मजदूरों एवं श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाने और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे।

ये भी पढ़िए