प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लिए 27 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

सोनभद्र। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पुनः खोल दिया गया है। सहायक निदेशक मत्स्य शुभम कश्यप ने बताया कि इच्छुक लाभार्थी 20 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योजना के तहत उपलब्ध अवशेष लक्ष्य के सापेक्ष विभिन्न परियोजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जाएगा। इसमें जलाशयों में 65 हजार मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय, महिला वर्ग के लिए 241 बैकयार्ड आरएएस (RAS) यूनिट तथा प्रदेश के सभी जनपदों में पारंपरिक मछुआरा परिवारों के लिए 500 यूनिट आजीविका एवं पोषण संबंधी सहायता परियोजनाओं का प्रावधान किया गया है।
सहायक निदेशक ने बताया कि योजना से संबंधित परियोजना विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक अभिलेखों की जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक लाभार्थी fisheries.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने जनपद के मत्स्य पालकों, मत्स्य कृषकों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि निर्धारित अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य प्रस्तुत करें।

ये भी पढ़िए