सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पन्नूगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय सोनभद्र भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर सिंह के कुशल निर्देशन में थाना पन्नूगंज पुलिस ने 26 अक्टूबर 2026 को वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम के साथ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग गांवों से कुल आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटियों के नाम
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए वारंटियों में राहुल पुत्र परमेश्वर, निवासी बभनगंवा; अजहरुद्दीन उर्फ बल्लू अली पुत्र चुनन्न अली, निवासी रामगढ़; अखिलेश पुत्र विक्कू चौहान, निवासी परसौटी; विमलेश कुमार पुत्र सुखदेव, निवासी हरनखुरी; रामआशीष पुत्र रामप्रसाद, निवासी सुभाव; भोला पुत्र रामजी, निवासी रामगढ़; राम आधार जायसवाल पुत्र देव नंदन, निवासी बकवार तथा श्रीमती खतरानी पत्नी राम पासवान, निवासी बनौली शामिल हैं। सभी थाना पन्नूगंज क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस टीम ने निभाई अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, शिवबदन यादव, सुभाष यादव, शशिकांत सिंह, सुभाष चंद्र यादव, देवेन्द्र कुमार सिंह और सर्वेश पाण्डेय सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। अभियान में मुख्य आरक्षी राम निवास यादव, राम आशीष सिंह यादव, नरेंद्र सिंह यादव, राघोवेन्द्र सरकार तथा आरक्षी लवकुश खरवार, नरेंद्र कुमार, गंगेश कुमार मिश्रा और महिला आरक्षी रश्मि शुक्ला ने भी भूमिका निभाई।
पन्नूगंज पुलिस की इस कार्रवाई को वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी वारंटियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

