सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मुकदमे में काफी दिनों से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लल्ला चेरो (22 वर्ष) पुत्र बाबूलाल चेरो, निवासी ग्राम सिन्दुरिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस टीम लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी थी।
इसी क्रम में 05 नवंबर 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस टीम ने सिन्दुरिया रोड स्थित बरदिया मोड़ गेट के पास से आरोपी लल्ला चेरो को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त चोरी से संबंधित मुकदमा संख्या 362/2025, धारा 303(2), 317(2), 317(5) बीएनएस में काफी समय से वांछित चल रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उपनिरीक्षक दीनानाथ यादव एवं हेड कांस्टेबल संजीत यादव शामिल रहे।

