सोनभद्र : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 एवं 403-दुद्धी (अ०ज०जा०) विधान सभा उप निर्वाचन-2024 के लिए कार्यक्रम निर्गत किया गया है। जनपद सोनभद्र में दिनांक 01 जून,2024 को मतदान सम्पन्न कराया जायेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०. लखनऊ के आदेश के साथ संलग्न भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देश के क्रम में पैरा-एल में दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने का प्राविधान किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन अभियान समाप्त होने के पश्चात निर्वाचन क्षेत्र में कोई भी राजनैतिक कार्यकर्ता, पार्टी कार्यकर्ता, जुलूस कार्यकर्ता, अभियान कार्यकता आदि जो उस निर्वाचन क्षेत्र के रहने वाले नहीं हैं, उन्हें मतदान से 48 घण्टे पहले निर्वाचन क्षेत्र छोड़ देना होगा। कल्याण मण्डपों ध् सामुदायिक भवनों आदि की जाच जहां ऐसे लोगों को रखा गया है और यह पता लगाया जायेगा कि बाहरी लोगों को इन परिसरों में स्थान दिया गया है या नहीं। लॉज और अतिथिगृहों में रहने वालों की सूची पर नजर रखने के लिए उनका सत्यापन कराया जाये। निर्वाचन क्षेत्र की सीमाओं में जाच चैकियों स्थापित की जाय और निर्वाचन क्षेत्र से बाहर के वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी जाय। लोगों /लोगों के समूह की पहचान का सत्यापन, यह पता करने के लिए कि वे निर्वाचक हैं अथवा नहीं एवं उनकी पहचान सुनिश्चित की जाय। उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

