रेलवे क्रासिंग रास्ते को लेकर भरकवाह मे मतदान का हुआ बहिष्कार

करमा,सोनभद्र:-(अशोक कुमार सिंह)विकासखंड करमा के ग्राम पंचायत भारकवाह में रेलवे क्रॉसिंग नहीं होने पर मतदान का बहिष्कार किया गया लगभग 11:00 बजे तक कोई भी मत नहीं पड़ा था ग्रामीणों की माने तो रेलवे क्रॉसिंग को लेकर कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं ना तो सांसद ना विधायक कोई भी ध्यान नहीं दिया जिसके कारण ग्राम पंचायत भरकवाह के लोग मत

बहिष्कार को बेबस हो गए मत बहिष्कार का सूचना मिलते हैं मौके पर ए डी एम सुभाष चंद्र यादव एडिशनल कालू सिंह थाना प्रभारी करमा राजकुमार सिंह वी डि ओ अजीत कुमार यादव ए डी ओ पंचायत सुनील यादव सेक्रेटरी प्रीति पाठक लेखपाल को लेकर समझना शुरू किया परंतु बात नहीं बनी और मतदान केंद्र पर ग्रामीण नजर नहीं आए और मतदान केंद्र भरकवाह पर सपा जिला अध्यक्ष रामनिहोर यादव भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत किए लेकिन बात नहीं बनी और ग्रामीणों का कहना है की अगर रास्ता नहीं तो वोट नहीं।

ये भी पढ़िए