पारा विधिक स्वयंसेवकों ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ग्रामीणों को दिलाया प्रतिज्ञा

(मदन मोहन)नौगढ़ चंदौली : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली सुनील कुमार चतुर्थ के निर्देशानुसार अपर जनपद न्यायाधीश/पूर्ण कालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास वर्मा महोदय के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति तहसील नौगढ़ के तहसीलदार/सचिव संजय सिंह के संरक्षण में ग्राम पंचायत बोझ के पंचायत भवन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के संबंध में विधि साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें पारा विधिक स्वयंसेवक (PLV) रामचंद्र ने ग्रामीण लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया तंबाकू ,सिगरेट, बीड़ी,गुटखा से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देकर प्रतिज्ञा व शपथ दिलाया लीगल वालंटियर गोरखनाथ व श्यामलाल ने जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा 13 जुलाई 2024 को आगामी लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताते हुए वैवाहिक विवाद, राजस्व विवाद, पारिवारिक संबंधित विवाद ,चेक बाउंस मामले ,विद्युत बिल, मोटर दुर्घटना ,बैंक लोन संबंधित विवादों को आपसी सुलह समझौता के प्रक्रिया से निस्तारण किया जाता है उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई व पंपलेट भी वितरण किया गया जिसमें ग्राम प्रधान सुनीता मौर्य आशा बबलू राजेश सहित इत्यादि ग्रामीण लोग उपस्थित रहे

ये भी पढ़िए