गायत्री मंदिर रोड पर व्यापारी ने फांसी लगाकर दी जान, जाँच में जुटी पुलिस

सिंगरौली : मोरवा स्थित गायत्री मंदिर रोड पर आज दोपहर एक व्यापारी ने दुकान में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे फांसी के फंदे से उतरा और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना के बाद मोरवा पुलिस जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार व्यापारी भीमसेन गुप्ता अपने परिवार जनों के साथ घर पर थे। दोपहर करीब 1:30 बजे उन्होंने अपने साले बृजेश गुप्ता को कहा कि उसे कुछ सामान देने बस स्टैंड के पास जाना है और वह घर के नीचे अपनी दुकान चले आए। वहीं घर के परिजन सभी खाना खाकर आराम कर रहे थे। कुछ समय बाद एक ग्राहक ने दुकान पर जाकर आवाज लगाई तो भीमसेन ने कोई जवाब नहीं दिया। तो उसके साले ने नीचे आकर मंजर देखा तो वह आवाक रह गया। भीमसेन दुकान की सीलिग में केबल का फंदा बनाकर लटक रहा था। परिजनों ने बिना देर किए लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा और एनसीएल अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी जांच में जुट गई है। हालांकि परिजनों का कहना है भीमसेन गुप्ता कुछ दिनों से मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान थे। जिस कारण उनकी दवा और झाड़फूंक भी जारी थी। बहुत संभव है कि इसी कारण से उन्होंने यह कदम उठाया है।

ये भी पढ़िए