मीरजापुर : में अहिंसा एक्सप्रेस न्यूज़ के मण्डल ब्यूरो चीफ व जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन के मण्डल मीडिया प्रभारी तौसीफ अहमद के द्वारा आज अपने जन्मदीन के अवसर पर अपने जन्मदिन को एक अलग तरीके से मनाया गया और एक पेड़ मां के नाम लगाकर अन्य लोगों को भी प्रेरित किया कि सभी अपनी मां के नाम एक पेड़ जरूर लगाए और उस पेड़ को अच्छे से देखभाल कर बड़ा करने में अपना योगदान दें जिससे कि वह पेड़ बड़ा होकर हमें और आपको वह हमारे आने वाले अन्य पीढ़ी को वह हर सामान्य लोगों को अच्छा वातावरण देने में अपना योगदान दे सके वही उनके साथ में मौजूद अन्य पत्रकारों के द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया और सभी से अनुरोध किया कि एक वृक्ष जरुर लगे जिससे कि हमारा वातावरण शुद्ध एवं अच्छा हरा भरा दिखाई दे । उक्त के दौरान मुख्य रूप से मौजूद, देवरी दर्पण समाचार पत्र के संपादक रामायण दुबे, देवरी दर्पण की सह संपादक सारीका दूबें, अहिंसा एक्सप्रेस न्यूज़ हिन्दी समाचार पत्र के मण्डल ब्यूरो चीफ तौसीफ अहमद, पत्रकार अनीश खान, पत्रकार एवं एडवोकेट कंचन बिंद, पत्रकार राजू यादव, पत्रकार जितेन्द्र कुमार, के बी पी जी कॉलेज की महामंत्री रौशनी जहां एवं अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

